

उत्तराखंड के बागेश्वर में शनिवार सवेरे पहाड़ के दरक्कर गिरने के एक वीडियो ने क्षेत्रवासियों समेत देशवासियों के दिल मे दहशत भर दी है । कच्चे टूटते पहाड़ मार्ग बाधित करने के साथ नदियों में मलुवा भी भर रहे हैं ।
उत्तर भारत में बसे उत्तराखंड की पहाड़ी श्रृंखलाओं की टूटती हालात को देखकर देशवासियों को डर सा लगने लगा है । भूगर्भीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील और कमजोर पहाड़ियां लगातार गिर रही हैं और इन घटनाओं के वीडियो जोरों से वायरल हो रहे हैं ।
ऐसा ही एक वाक्या बागेश्वर से कपकोट हाइवे का है, जहां पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया । ये मलुवा सीधे सड़क के नीचे बह रही सरयू नदी में जाकर गिर गया । सड़क पर वाहन और आमजन नहीं चलने के कारण कोई भी बड़ा हादसा टल गया । बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे बन्द हो गया है जिसे खोलने के लिए जे.सी.बी.मशीनों की मदद ली जा रही है । वीडियो शनिवार सवेरे लगभग 6:30 का बताया जा रहा है, जो अब जोरों से सोशियल मीडिया में वारयल हो रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ज्योलिकोट में तीन मौत_ हाई कोर्ट ने कहा जीवन पर संकट बर्दाश्त नही.. पूरा प्रशासन तलब_HighCourt
SIR-2026 : इन वोटर्स को आखिरी मौका…
फैली बीमारी के बीच ज्योलिकोट में अधिकारियों की टीम, डोर टू डोर निगरानी और सैम्पलिंग
हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक टूटा पहाड़, टैक्सी सवारों की सांसें अटकीं…Video
हल्द्वानी‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित