38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 100 पार_पदकों का शतक_24 गोल्ड..
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-14-00-43-05-77_7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44.jpg)
38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पहले उत्तराखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पदकों का शतक पूरा किया। इस बार राज्य ने 101 पदक जीते और पदक तालिका में सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। पिछले 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने केवल 24 पदक जीते थे और 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार उसने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने नाम किए।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने घर में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदकों की संख्या इस बार ज्यादा रही और राज्य ने 24 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा, राज्य के अन्य पदकों में रजत और कांस्य भी अहम रहे, जिससे राज्य ने पदक तालिका में 7वें स्थान पर कब्जा किया।
स्पेशल बात यह है कि उत्तराखंड ने अब तक का सबसे ज्यादा पदकों का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में राज्य का सर्वाधिक पदक 24 था, जबकि इस बार उसने 101 पदक जीतकर एक नई मिसाल कायम की है।
उत्तराखंड ने अब तक सबसे ज्यादा पदक मॉडर्न पेंथलॉन में (6 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 14 पदक), कनोइंग और कयाकिंग में (5 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित 10 पदक) जीते हैं।
पदकों के मामले में उत्तराखंड से केवल सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, महाराष्ट्र और हरियाणा आगे हैं।
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2024/03/Ad-GKMNews-1.jpeg)
![](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2024/03/Ad-GKMNews.jpeg)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
![GKM News](https://gkmnews.in/wp-content/uploads/2023/12/GKM-logo_new-150x150.png)
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: [email protected]