


उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भारी बारिश की रेड अलर्ट के चलते जिला अधिकारी ने 12 अगस्त को छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार 12 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ियों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.08.2023 को अप: 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2023 को उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल मण्डल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी के मध्यनजर, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 12 अगस्त, 2023 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 01 दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी दृष्टिगत दिनांक 12 अगस्त, 2023 (शनिवार) को जनपद पौडी क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन