उत्तराखंड : सांड की सवारी युवक को पड़ी भारी.. अब मांग रहे माफी..


उत्तराखंड : ऋषिकेश में एक टेंपो चालक का सांड की सवारी करने का वीडियो वायरल हुआ है. ये वीडियो राम झूला पार्किंग स्थल का है. टेंपो ड्राइवर काफी देर तक सांड की पीठ पर बैठा रहा. सांड की सवारी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा नजर आया. नाराज लोग सांड की सवारी करने वाले टेंपो चालक को ढूंढ लाए. टेंपो चालक को उसकी गलती का अहसास कराया. युवक ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी है. स्थानीय लोगों ने भी युवक को चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की हरकत भविष्य में दोबारा उसके द्वारा की जाती है तो उसको पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात