उत्तराखण्ड(दुःखद) :- अपडेट.. चकराता हादसा, 13 सवारियों की हुई मौत..2 की हालत अभी नाज़ुक.

उत्तराखण्ड : राज्य में हुए बेहद दुखद हादसे में अब तक तेरह लोगों ने अपनी जान गवां दी है आज सुबह करीब: 08:15 बजे थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।

जानकारी के मुताबिक उस बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08: 00 बजे निकला था तथा गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम व पता
01: श्री मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02: श्रीमती रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03: कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष
04: कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष
05: कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष
06: श्री जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष
07: श्री साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
08: कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष
09: श्री दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
10: श्री रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष
11: श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष
12: श्री जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष
13: श्री हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video