

उत्तराखंड में चमोली जिले के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक उक्त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को सूचना मिली की बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।
हादसे में मृतक और घायलों के नाम
दुर्घटना में रोहित पुत्र पान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी-नेल कुड़ाव थाना चमोली की घटना स्थल पर और संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी शैल कुडाव की श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाते वक्त कर्णप्रयाग में मौत हो गई। दुर्घटना में मुकेश, मनोज और अन्य सवार घायल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..