

उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कार संख्या यूए 04 ई 4727 कनोली से शामा की ओर जा रही थी। रमाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन स्वामी(चालक) दरबान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) पत्नी खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और ज्योति (4) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..