उत्तराखंड( दुःखद हादसा ) : यहां आटे की चक्की बनी दो मासूमों की मौत की वजह, गांव में मातम का माहौल

उत्तराखंड ( हरिद्वार ) :- राज्य के हरिद्वार जनपद से बेहद दुःखद हादसे की ख़बर सामने आई है जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में दर्दनाक हादसे में 2 मासूमों की मौत हो गयी। हादसा एक बच्चे के आटा चक्की के पट्टे में फंसने से हुआ। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी
इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए।
उपचार के दौरान अर्श ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा है।बताया जा रहा है 5 साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया आनन-फानन में सोनम उसे बचाने के लिए गई और वह भी पट्टे में उलझ कर घूमने लगी जिससे सोनम की भी मौके पर ही मौत हो गई।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया