
उत्तराखंड खनन विभाग में तैनात तीन अधिकारियों को प्रमोशन का आदेश शासन ने जारी किया है।
जारी शासनादेश के मुताबिक – भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत अपर निदेशक, वेतनमान रूपये 123100-215900 (लेवल-13) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त श्री अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत अनिल कुमार, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संयुक्त निदेशक, वेतनमान रूपये 78,800-2,09,200 (लेवल-12) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त गंगाधर प्रसाद, उप निदेशक/भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तरकाशी को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत गंगाधर प्रसाद, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संयुक्त निदेशक, वेतनमान रूपये 78,800-2,09,200 (लेवल-12) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त दिनेश कुमार, उप निदेशक/भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत दिनेश कुमार, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला