उत्तराखंड : जिस्मफरोशी की खरपतवार को जड़ से उखाड़ने में जुटी पुलिस ..अब यहां हुआ स्पा सेंटर सील ..ये लोग शिकंजे में..

नैनीताल – हल्द्वानी में एक के बाद कई स्पा सेंटर पर पुलिस को कई खामियां मिली है बीते रोज काठगोदाम स्थित स्पा सेंटर में भारी अनियमितताएं पाई गई थी और देह व्यापार में शामिल कई लोगों को पुलिस द्वारा अरेस्ट भी किया गया था पुलिस ने जिस्मफरोशी की खरपतवार को जड़ से उखाड़ने के अपने मिशन के तहत हल्द्वानी में एक बार फिर से पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की है। दुर्गा सिटी स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस को शिकायत मिल रही थी,
जिसके बाद एसपी सिटी हल्द्वानी समेत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापेमारी की, इस दौरान स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।वही स्पा सेंटर से पुलिस को पांच लड़कियां मिली हैं, जो कि दिल्ली और उधम सिंह नगर के दिनेशपुर की रहने वाली हैं, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी,

स्पा सेंटर में कुछ गड़बड़ियां चल रही हैं और अनैतिक कार्य भी हो रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है, पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है, स्पा सेंटर में कई सारी गड़बड़ियों को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है, संचालक के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया