उत्तराखंड : यहां रिज़ॉर्ट की आड़ में चल रहे कैसीनो पर पुलिस ने मारी रेड , हुआ खुलासा .. 26 गिरफ्तार


उत्तराखंड : पुलिस की रेड में बड़ा मामला सामने आया है दरअसल रिज़ॉर्ट की आड़ में ऑनलाइन कैसीनो और जुआं चलाया जा रहा था जिसमें कई वाइट कलर पुलिस के शिकंजे में फंसे हैं ।
राजधानी देहरादून से बडी खबर सामने आ रही है, जहां देहरादून की सहसपुर थाना पुलिस ने देर रात संजीवनी नाम के एक रिजाॅर्ट में अचानक से रेड मार दी। जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में लिया है।
सहसपुर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ को एक गोपनीय इंफॉर्मेशन मिली, कि उनके इलाके में एक रिजाॅर्ट में देर रात तक ऑनलाइन कैसिनो पार्टी चलती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है।इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर देर रात संजीवनी नाम के रिजाॅर्ट में रेड मारी। जिसमें 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मौके से संचालक पारस गुलाटी सहित 26 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी में मौजूद अलग अलग राज्यों से पहुंची 15 युवतियों का पुलिस ने चालान किया है जबकि कपिल अरोड़ा नाम का आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।ये पार्टी पारस गुलाटी और कपिल अरोड़ा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमे यूपी,दिल्ली,पंजाब, हरियाण सहित देहरादून और हरिद्वार से आए लोग भी शामिल हुए थे।
बरामद समान
रेड के दौरान पुलिस को मौके से 2.50 लाख के कैसिनो काॅइन्स, और 1 लाख रूप भी बरामद हुए। इस रेड में 26 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता