उत्तराखंड : CM शपथ ग्रहण समारोह में PM समेत शामिल होंगी ये हस्तियां..आज शाम अहम बैठक..


उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, हालांकि नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर जहां सस्पेंस बरकरार है, वहीं नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भव्य होगा। यह बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहीं मदन कौशिक का कहना है कि नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण भव्य होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे,
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का साथ ही कहना है कि भाजपा हाईकमान से उनकी बातचीत हुई है जैसी ही केंद्रीय पर्यवेक्षकों का समय मिलेगा भाजपा विधायकों को विधानमंडल दल की बैठक के लिए सूचना भेज दी जाएगी जबकि भाजपा के अधिकांश विधायक देहरादून में ही मौजूद हैं कुमाऊं में होली के चलते कुछ विधायक क्षेत्रों में जो की देहरादून पहुंचने वाले हैं। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर आज शाम भाजपा संगठन की भी बैठक होनी है।
भाजपा संगठन ने आज शाम 6:30 बजे बुलाई है अहम बैठक।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार और संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी बैठक में रहेंगे मौजूद।
सांसद और कैबिनेट मंत्री भी बैठक में बुलाए गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी