उत्तराखंड(दर्दनाक हादसा) : गहरी खाई में समाई आल्टो , एक शख्स की मौत..तीन की हालत बेहद नाजुक..

उत्तराखंड( चमोली ):- राज्य के पर्वतीय क्षेत्र चमोली से बेहद दुखद खबर सामने आई है,यहां जूनीधार में गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऑल्टो कार यूके 11 ए 3508 थराली से गोठिंडा जा रही थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 4 लोग सवार थे। गोठिण्डा में जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचते ही चालक कार को बैक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
जैसे ही यह हादसा हुआ मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर करने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में हरिराम पुत्र उमेद राम उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए थराली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि घायलों की पहचान 40 वर्षीय कुंदन राम, 25 वर्षीय चंदन राम और 52 वर्षीय दिक्की राम के रूप में हुई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन,अनिल कपूर डब्बू ने किया शुभारंभ
धामी सरकार का बड़ा कदम हो सकता है ‘पॉपुलेशन कंट्रोल बिल’
ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार