Ad

उत्तराखंड : रिश्ता(सगाई)तोड़ने पर पंचायत ने युवक और घरवालों को सुनाया ये फरमान.. अब नही कर सकेंगे शादी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड( रुड़की ) : सगाई के बाद युवती से रिश्ता तोड़ने वाले एक युवक को बिरादरी की पंचायत ने एक अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है। पंचायत ने युवक की शादी पर दो साल तक पाबंदी लगा दी है। यदि वह ऐसा करता है तो बिरादरी उसके परिवार का भी बहिष्कार करेगी। यही नहीं बिरादरी की पंचायत ने युवक के स्वजन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि युवती के स्वजन को दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

रुड़की के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता देवबंद निवासी एक युवक के साथ तय किया था। इसके लिए रस्में भी हुई थी। छह माह बाद युवक ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। युवक पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। इस बात से परेशान युवती के पिता ने रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के बिरादरी के मौजिज व्यक्तियों की पंचायत बुलाई। पंचायत को पीड़ि‍त ने सारी बात बताई। पंचायत में युवक व उसके स्वजन को भी बुलाया गया। युवक, युवती से शादी न करने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *