Ad

उत्तराखंड : यहां अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली एम्स की नर्सिंग ऑफिसर..जांच में जुटी पुलिस..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। विस्थापित क्षेत्र आमबाग में फ्लैट में किराए पर रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd

2019 से काम कर रही थी प्रतिभा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि एम्स ऋषिकेश में प्रतिभा कुमारी 26 वर्ष पुत्री विरेंद्र प्रसाद निवासी सत्य विहार बौराड़ी दिल्ली अपनी बहन प्रीति के साथ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों यहां वर्ष 2019 से काम कर रहे हैं। चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी प्रतिभा

प्रतिभा की बहन प्रीति की नाइट ड्यूटी थी। जबकि प्रतिभा की शुक्रवार को दिन की ड्यूटी थी। ड्यूटी करके प्रीति जब आम विस्थापित क्षेत्र स्थित किराए के फ्लैट में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक चाबी प्रतिभा के पास थी।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ वह फ्लैट के भीतर पहुंची तो अंदर उसकी बहन प्रतिभा चादर के सहारे पंखे से लटकी हुई थी, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *