

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ से लेकर मैदान तक तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने की बात कही कही है।
वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका है।
नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह के मुताबिक, मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक तीन दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। तीन दिन के बाद चक्रवात के बिहार की ओर से खिसकने से बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..