उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..

ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में दिसंबर 2025 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं।

सांसदों द्वारा प्रस्तावित 232 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 87 कार्य दिसम्बर 2025 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है। यह खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।


नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना चाही थी। जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी उपायुक्त प्रशासन, हेमन्ती गंुजियाल द्वारा अपने पत्रांक 245531 के साथ सांसद निधि खर्च के दिसम्बर 2025 के विवरण की प्रति उपलब्ध करायी है।

जिसमें दिसम्बर 2025 के अंत तक की उत्तराखंड के लोक सभा सांसदों की सांसद निधि खर्च का विवरण दिया है। नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार दिसम्बर 2025 तक उत्तराखंड के कुल 8 सांसदों को 95.90 करोड़ की सांसद निधि आवंटित हुई है। इसमें 49 करोड़ 5 लोकसभा सांसदों तथा 46.90 करोड़ 3 राज्यसभा सांसदों को आवंटित हुई है।

उत्तराखंड के सांसदों के वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण कार्यों पर कुल 7.08 करोड़ तथा चल रहे अपूर्ण कार्यों पर दिसम्बर 2025 तक कुल 10.65 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है जो कुल आवंटित धनराशि का 18 प्रतिशत है। इसमें लोेकसभा के 5 सांसदों की पूर्ण कार्यों पर 2.089 करोड़ तथा अपूर्ण तथा चल रहे कार्यों पर 1.191 करोड़ की धनराशि खर्च दर्शायी गयी है जो कुल आवंटित धनराशि की केवल 7 प्रतिशत है। राज्यसभा के 3 सांसदों की आवंटित निधि में से पूर्ण कार्यों पर खर्च 4.99 करोड़ तथा चल रहे कार्यों पर 9.46 करोड़ दर्शाया गया है जो कुल आवंटित निधि का 31 प्रतिशत है।


सांसद वार सांसद निधि खर्च के मामले में लोेकसभा सांसदों में सर्वाधिक निधि 18 प्रतिशत खर्च करने वाले नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट हैं जबकि दूसरे स्थान पर 14 प्रतिशत सांसद निधि खर्च टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज लक्ष्मी शाह है। अन्य तीनों लोकसभा सांसदों गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की शून्य, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तथा हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की दिसम्बर 2025 तक सांसद निधि से एक प्रतिशत से कम धनरााशि खर्च दर्शायी गयी है।


राज्यसभा सांसदों में सर्वाधिक सांसद निधि 47 प्रतिशत नरेश बंसल, दूसरे स्थान पर 27 प्रतिशत कल्पना सैनी तथा तीसरे स्थान पर 6 प्रतिशत महेन्द्र भट्ट की दिसम्बर 2025 तक खर्च हो सकी है।

नदीम को उपलब्ध सांसद वार विवरण के अनुसार नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने दिसम्बर 25 तक अपने वर्तमान कार्यकाल में सांसद निधि से कुल 316 कार्य प्रस्तावित किये हैैं जिसमें से 229 कार्य अधिकाारियों द्वारा स्वीकृत किये गये है उसमें से 54 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 154 कार्य चल रहे हैं तथा 21 कार्य प्रारंभ नहीं हो सके है।


टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने 128 कार्य प्रस्तावित किये हैं जिसमें से 89 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किये गये हैं, 11 कार्य पूर्ण हो चुके है, 64 चल रहे हैं तथा 14 कार्य प्रारंभ नहीं हुये हैं।


गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने वर्तमान लोकसभा सांसद कार्यकाल में कुल 4 कार्य प्रस्तावित किये हैं। अधिकारियों द्वारा 2 कार्य स्वीकृत किये हैं, 1 कार्य पूर्ण तथा 1 कार्य चल रहा दर्शाया गया है लेकिन दिसम्बर 2025 तक खर्च शून्य दर्शाया गया है।


अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा के स्वीकृत 4 कार्यों में से 2 कार्य प्रारंभ न होना तथा 2 कार्य चलना दर्शाया गया है तथा इस पर कुल निधि के 1 प्रतिशत से भी कम 0.041 करोड़ रू. खर्च होना दर्शाया गया है।


हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रस्तावित 16 कार्यों में से अधिकारियों ने 10 कार्य स्वीकृत किये है जिसमें मे 1 कार्य पूर्ण हुआ है 5 चल रहे है तथा 4 प्रारंभ नहीं हुुये हैं। इस पर कुल निधि का 1 प्रतिशत से कम 0.080 करोड़ धनराशि खर्च दर्शाया गया है।


राज्यसभा सांसदों में नरेश बंसल ने 191 कार्य प्रस्तावित किये है जिसमें से 144 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किये गये हैं जिसमें 23 कार्य पूर्ण हुये है 92 चल रहे हैं तथा 29 दिसम्बर 2025 तक प्रारंभ नहीं हुये है।

कल्पना सैनी द्वारा प्रस्तावित 121 कार्यों में से 89 कार्य अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किये गये हैं 26 पूर्ण हुये है 60 चल रहे है तथा 3 प्रारंभ नहीं हुये हैं। महेन्द्र भट्ट द्वारा अपने दिसम्बर 25 तक पूर्व कार्यकाल में 44 कार्य प्रस्तावित किये हैं 23 स्वीकृत हुये हैं, 2 कार्य पूर्ण हुये, 7 चल रहे है तथा 14 कार्य प्रारंभ नहीं हो सके है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *