

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा पार्टी से निष्कासित किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बीएसपी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा निष्काषित पत्र में लिखा गया हैं कि सोनिया शर्मा को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासन किया जाता है।पत्र में लिखा गया कि जिला हरिद्वार बहुजन समाज पार्टी उत्तराखण्ड जिला यूनिट द्वारा सोनिया शर्मा पत्नी उमेश कुमार (विधायक खानपुर) को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद, सोनिया शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वार्निंग_ छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा_ SSP
गौलापार के दुग्ध उत्पादकों को 22 लाख का बोनस
HighCourt_किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव_मतगणना पर लगी रोक हटी
नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान_Video
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान