

उत्तराखंड : इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जबकि उन्हें दिमाग संबंधित समेत अन्य बीमारी भी थी। वह दो बार के मंगलौर के विधायक थे। उधर, बसपा विधायक के निधन के की खबर मिलते ही मंगलौर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।
शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।
नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…