उत्तराखंड : लापता हुआ केंटर चालक का यहां पुल के नीचे मिला शव.. लूट के बाद मर्डर..


बाजपुर : (कनोरा) लापता कैंटर चालक नेशनल हाईवे 74 में पुल के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया इस व्यक्ति के लूट के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
कनोरा में लूट की घटना के बाद एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर बाजपुर कोतवाली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश की थाना सवार पुलिस ने घटना के आरोपी को लालपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर से गत्ता लेकर आ रहे कैंटर चालक ने रुद्रपुर से एक व्यक्ति को बैठा लिया था। जिसके बाद कैंटर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था और कुछ समय के बाद कैंटर उत्तर प्रदेश की मसवासी चौकी क्षेत्र में दिखाई दिया। लेकिन कैंटर चालक अलाउद्दीन के नहीं मिलने से कैंटर स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वही बाजपुर की दोराहा चौकी पुलिस को ग्राम कनोरा में पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी वहीं सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश की थाना स्वार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक की शिनाख्त अलाउद्दीन के रूप में की। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी जसविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने लूट के बाद हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शव को बाजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उत्तर प्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..