

उत्तराखंड के बाजपुर की सड़क में आए एक गुलदार को कार से टक्कर लग गई जिसके बाद गुलदार अचेत हो गया। हैरानी की बात ये है कि वो कुछ देर बाद उठा और फरार हो गया।
उधम सिंह नगर जिले में बाजपुर की रामनगर रोड में लगातार गुलदार की दस्तक बढ़ती ही जा रही है। आज बाजपुर में एक गुलदार अचानक सड़क में आ गया जब उसकी टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गया। टक्कर से गुलदार बेहोश होकर सडक पर गिर गया। होश आते गुलदार उठ खड़ा हुआ और वहां से भाग खड़ा हुआ जिसका वीडियो किसी रहागीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
घटना के बाद सड़क पर तमाशबीनों और राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन के साथ आम लोग भी लाठी डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। अचानक गुलदार उठा और भीड़ के बीच से भाग निकला।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित