Ad

उत्तराखंड : यहाँ दिन-दहाड़े दुकानदार से करी मार पीट, लूट को दिया अंजाम..तीसरी आंख ने किया कैद..इन धाराओ में मामला दर्ज..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

 बाजपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकान स्वामी के साथ जमकर मारपीट की और उसका लाइसेंस रिवाल्वर छीन लिया। जिसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। जहां आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTSAd

मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि चंद्रपाल ने बीते माह अपने बेटे को बाजपुर के एक आईलेट संचालक के जरिए विदेश भेजा था। जिसको लेकर चंद्रपाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को लाखों की रकम फीस जमा करने के लिए दी थी।

समय से फीस जमा करने पर चंद्रपाल के भाई अमित पाल ने आईलेट संचालक अमृतपाल को फीस जमा करने की बात कही। जिससे अमृतपाल और अमित पाल में गहमागहमी हो गई। जिसके चलते अमृतपाल अपने साथियों के साथ अमित की दुकान पर पहुंच गया जहां आईलेट संचालक और उसके साथियों ने अमित के साथ जमकर मारपीट की और दुकान में रखी ढाई लाख रुपए की नगदी सोने की चैन और लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। वही मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख दबंग मौके से फरार हो गए।

जहां लोगों ने घायल का बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। वहीं दुकान में हुई मारपीट और लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वही सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट : वंदना वर्मा ……………… सीओ बाजपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *