उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल नेता की पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड निवासी मोहित साह अपनी 38 वर्षीय पत्नी लता साह व अपने पुत्र के साथ रहते है। सोमवार सुबह मोहित अपने 13 वर्षीय बेटे को रोजाना की तरह स्कूल गए थे। इस बीच आसपास के लोगों ने घर से धुंआ उठता देख मौके पर पहुंचे और मोहित को इसकी सूचना दी। दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजा से बंद किया गया था।
मोहित के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। लेकिन तब तक लता काफी जल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families