Ad

उत्तराखंड : क्या ये सियासी संग्राम की शुरुवात है ,कौन कर रहा है तेज़ाबी राजनीति की साज़िश.. किधर है हरदा का इशारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में विधनसभा चुनाव को देखते हुए राजनैतिक गलियारों में पारा चढ़ना शुरू हो गया है पूर्व CM हरीश रावत इन दिनों एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं हरीश रावत ने कहा था कि एक आईएएस तीन राजनीतिक दलों के लिए पैसों की उगाही कर रहा है वही आज उन्होंने एक और बड़ा खुलासा करते हुए एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा किया है हरीश रावत कोई भी बात बिना जानकारी के नहीं करते ।

ADVERTISEMENTSAd

हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘ अभी-अभी मुझे दो सूत्रों से सूचना मिली है, जो चिंताजनक है। #राजनीति में प्रतिद्वंदिता हो, स्वस्थ प्रतिद्वंदिता हो, वैचारिक प्रतिद्वंदिता हो, कर्म करने की प्रतिद्वंदिता हो, मगर यदि आप अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी के ऊपर छात्रों को उकसा करके या कुछ लोगों को मोटिवेट करके, उनके जरिए स्याही में तेजाब मिलाकर #कांग्रेस के नेताओं की यात्रा में किसी एक व्यक्ति को चिन्हित करके फेंकना चाहेंगे तो ये #उत्तराखंड की राजनीति के लिए कलंक पूर्ण अध्याय होगा और यदि ऐसा होता है तो उस राजनैतिक दल का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन राजनैतिक दल है ।

तो इसलिए सूचना मिलते ही मैं इसको सभी जिसमें प्रशासनिक एजेंसीज भी सम्मिलित हैं, पुलिस भी सम्मिलित है और राजनैतिक दल भी सम्मिलित हैं, उनके साथ साझा कर रहा हूंँ। मेरी, #माँ_पूर्णागिरि से प्रार्थना है कि ऐसा न हो, यह एक केवल आशंका मात्र हो और उसके आधार पर यह सूचना मुझ तक पहुंची हो, मगर यदि ऐसा कोई प्रयास होता है तो यह उत्तराखंड की राजनीति का बड़ा ही दुखद अध्याय होगा, एक बड़ा ही निंदनीय प्रयास होगा।

चुनावी विश्लेषकों की माने तो उत्तराखंड में सियासी संग्राम शुरू हो गया है क्यों कि खबरों के अनुसार बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुवात कर दी है वहीं कांग्रेस पूरे दमख़म के साथ परिवर्तन यात्रा के साथ जनता के बीच जा कर श्री गणेश करने की रणनीति बनाई है ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *