

बागेश्वर : गरुड़ के सिरकोट गांव में मादा गुलदार ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गुलदार ने गांव के ही एक ऐसे मकान में शावकों को जन्म दिया है मकान कई सालो से खाली था।
मकान में इंसानी चहलकदमी नहीं होने के कारण गुलदार ने गौशाले को सुरक्षित स्थान बना लिया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलदकमी के कारण गांव में दहशत बनीं हुई थी। इस बीच मादा गुलदार के तीन शावकों को जन्म देने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
माना जा रहा है कि गुलदार अब कुछ महीनों तक गांव में ही रहेगी। इधर वन विभाग ने बताया कि मादा गुलदार तीन में से दो शावकों को उठाकर अपने साथ ले गई है जबकि एक शावक अभी भी पुराने घर में बरकरार है। घर के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वह गुलदार के षावकों के साथ छेड़ छाड़ न करें अन्यथा मादा गुलदार हिंसक हो सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद