

उत्तराखंड : जनपद ऊधमसिंह नगर में फायरिंग की घटनाएं आम हो चली हैं। ताजा मामला रुद्रपुर के खेड़ा का है जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तमंचे भी निकल गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। एक युवक को हाथ में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षो के विवाद में एक नाबालिग को गोली लगा गयी। जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को तलाश शुरू कर दी है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 15 वर्षीय अमन वही के निवासी अपने दोस्त मनीष के घर गया हुआ था। इस दौरान उसके दोस्त का एक अन्य नाबालिग युवक से विवाद हो गया। इस बीच आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे निकली गोली अमन के हाथ में जा लगी और वह लहूलुहान हो गया। जबकि मनीष ने छिपकर अपनी जान बचायी। यह देख हमलावार युवक मौक़े से फरार हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गये और घायल अवस्था में अमन को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपी युवक के तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्ष नाबालिग है। एक पक्ष ने फायरिंग की है। जिसमे अमन के हाथ में गोली लगी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_एक की मौत,दो की हालत नाजुक..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir