


उत्तराखंड : राजधानी देहरादून में आकस्मिक चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संधिक्त व्यक्तियों/वाहनों की नियमित चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई 14/09/22 करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त क्रम में दिनांक 14/09/22 की प्रातः समय 04:00 से 05:00 के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियुक्त की गई रात्रि ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए निम्न पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। साथ ही संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए।
1- उपनिरीक्षक ना0पु0 महावीर सिंह, थाना डालनवाला
2- हेड कांस्टेबल ना0पु0 अनोज राणा, कोतवाली नगर
3- हेड कांस्टेबल ना0पु0 जगदीश प्रसाद, थाना वसंत विहार
4- हेड कांस्टेबल प्रो0 राकेश सेमवाल थाना पटेलनगर
5- हेड कांस्टेबल ना0पु0 शोभा गौड़, थाना कैंट
6- कांस्टेबल योगेश भट्ट, थाना बसंत बिहार
7- कांस्टेबल सुरेंद्र खंतवाल थाना डालनवाला
8- कॉन्स्टेबल आजाद सिंह थाना पटेल नगर
9- कांस्टेबल योगेश सैनी, थाना कैंट



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park