Ad

उत्तराखंड : इन पहाड़ी इलाकों में गिरी बिजली.. तीन महिलाओं सहित चार झुलसे..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : बागेश्वर के डोबा गांव में बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं। वहीं, कांडा के जाखनी गांव में भी बिजली गिरने से एक युवक जख्मी हुआ है। बुधवार की शाम को अमसरकोट के डोबा गांव की तीन महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बादल गरजने लगे।

ADVERTISEMENTSAd

इसी दौरान जंगल में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह झुलस गईं। परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि जया देवी अस्पताल में भर्ती है

वहीं दूसरी जगह कांडा के जाखनी गांव में बुधवार शाम तुन के पेड़ पर बिजली गिर गई। पास ही में पूरन चंद्र (35) लकड़ी के लट्ठे में घास का लूटा बना रहा था। वह बिजली की चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गया। उसका दाहिना अंग सुन्न हो गया। वह बेहोश हो गया। पास ही परिजन भी खड़े थे। उनकी चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूरन चंद्र को लूटे से नीचे उतारा और 108 सेवा को घटना की सूचना दी। 108 वाहन से उसे सीएचसी कांडा ले जाया गया। उसे होश आ गया है। सीएचसी कांडा में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *