उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत दो घायल…

अल्मोड़ा (उत्तराखंड) पहाड़ों में सडक़ हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब अल्मोड़ा जिले में भनोली रोड पर पलौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को उन्हें अस्पताल में भर्ती काया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भनोली तहसील के तडक़ोट गांव निवासी कार यूके 01 सीए 7601 पंकज सिंह रावत पुत्र हरीश सिंह काफलीखान के लिए रवाना हुआ। उनके साथ कार में तडक़ोट गांव के ही गोपाल सिंह गैड़ा की पुत्री किरन व नौ वर्षीय पुत्र नंदन उर्फ नंदू भी बैठा था।
तभी भनोली रोड पर पलौली के पास चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में समा गई।हादसे में से समय पूर्व प्रधान भनोली गणेश बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ गोविंद सिंह मेहता मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला।
आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया। लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक पंकज ने दम तोड़ दिया। घायल किरन व नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इससे पहले इसी जगह पर वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार से लौट रहे सात भाजपा कार्यकताओं की मौत हुई थी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video
₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट_धामी सरकार ने खोला खजाना..
विवेचना में देरी की तो सस्पेंड होंगे अधिकारी_ SSP नैनीताल का सख्त फरमान
हल्द्वानी बेस अस्पताल_ CT स्कैन बंद, OT पर ताला और कूड़े के ढेर..मरीज कहां जाएं ?
हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका_ बेलबाबा की वन भूमि का प्रस्ताव खारिज