

उत्तराखंड : जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।यहा लगातार बर्फबारी व तेज हवाएं चल रही है जिससे कई मकानों के छते बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है कल शाम से भी यहां पर लगातार बर्फबारी हो रही है, इन दिनों इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते है।
उत्तराखंड में बीते दिन मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली। सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी से घर ढके नज़र आये।
बारिश के साथ ही बर्फीली तूफान भी चलने से यहां लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छते बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार शाम से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इन दिनों इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते हैं। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है।
इसके साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी सूचना कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दी।
वहीं अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई थी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी ने ‘वन-क्लिक’ से जारी की पेंशन, 9.57 लाख लाभार्थियों को ₹141.91 करोड़
सीएम धामी की मॉनिटरिंग में अमित शाह का दौरा..
वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video