
उत्तराखंड : देहरादून के प्रेम नगर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। जहां एक डॉक्टर ने ही अपने पेशे को कलंकित कर दिया। इलाज के लिए आई युवती को थेरेपी देने के नाम पर बेशर्मी की हदें पार कर दीं। फिलहाल पुलिस ने संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार साइनस की बीमारी के इलाज में थेरेपी देने के बहाने दो डॉक्टरों ने बीटेक की एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली स्थित महर्षि पतंजलि योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि नोएडा निवासी एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी।
युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है।कुछ दिन से वह साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के अनुसार उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी।
दवाई पीते ही बेसुध होने लगी युवती–
इसके बाद थेरेपी शुरू कर दी। युवती के अनुसार दवाई पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां पर अपने साथ डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और अपने साथी को अस्पताल बुला लिया।
इसके बाद वहां से चली आई। युवती ने यह सारी बातें अपनी मां को बताई तो उन्होंने डॉ. सिंह से बात की। उन्होंने किसी महिला डॉक्टर से थेरेपी कराने की बात कही। लेकिन, आरोपी डॉक्टर उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार को डॉ. केपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. केपी सिंह न्यू मीठीबेहड़ी का रहने वाला है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी