Ad

उत्तराखंड : शो रूम से तमंचे की नोक पर आईफोन लूटने वाला, पुलिस और C.C.tv की गिरफ्त में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में तमंचे की नोंक पर मोबाइल शॉप से महंगा मोबाइल लूटने का सी.सी.टी.वी.आया सामने। पब्लिक ने पुलिस के साथ आरोपी को दुकान के बाहर पकड़ा।

ADVERTISEMENTSAd


उधम सिंह नगर जिले में बदमाशो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। रुद्रपुर में एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर आई फोन लूट लिया, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ से आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पुलिस ने तमाचा और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में सागर मोबाइल शॉप के स्वामी विक्की ने बताया की आज सुबह लगभग 10.50 मिनट पर एक युवक मुंह में कपड़ा बांधे दुकान में घुसा। उसने दुकान में कर्मचारी विष्णु राणा से आई फोन 14 प्रो दिखाने को कहा।

आई फोन देखने के बाद आरोपी ने मोबाइल से पेमेंट की बात कही तो कर्मचारी स्कैनर लेने चला गया। जैसे ही वह स्कैनर लेकर पहुंचा तो आरोपी ने कर्मचारी को तमाचा दिखाकर शोर ना मचाने की बात कही। आरोपी ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। जैसे ही मोबाइल चोर युवक ने भागने का प्रयास किया तो बाहर खड़े लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है।


एस.पी.सीटी मनोज कत्याल ने बताया की दुकान में घुसकर तमंचा दिखाकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी यू.पी.के डिबडिबा का रहने वाला है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *