(उत्तराखंड) यहाँ सरकारी डॉक्टर का काला कारनामा आया सामने..रेफर करने के नाम पर मांगे पैसे..विडियो वायरल..

बाज़पुर उधमसिंह नगर : भले ही धरती के भगवान चिकित्सकों को माना जाता है लेकिन कलयुग के दौर में कुछ चिकित्सक काले कारनामों को कर कर धरती के भगवान के नाम पर कालिख पोतने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया है जहां एक मरीज को रेफर करने के नाम पर सरकारी चिकित्सक 300 रुपये का सुविधा शुल्क ले रहा हैं। वही पीड़ित ने चिकित्सक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी और सीएमएस से कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी निवासी भूपेश चंद्रा अपने पिता शिव कुमार की आंखों का इलाज कराने के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां नेत्र रोग चिकित्सक पीडी गुप्ता ने भूपेश चंद्रा को अपने पिता का इलाज कराने के लिए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिसके उपरांत डॉकर पीडी गुप्ता ने रेफर लेटर बनाने के लिए 300 रुपए का सुविधा शुल्क के देने की बात कही।
जिसके उपरांत भूपेश चंद्रा ने डॉकर पीडी गुप्ता को 300 रुपए का सुविधा शुल्क दिया जिसके उपरांत डॉक्टर ने मरीज का रेफर लेटर बनाया। इस दौरान भूपेश चंद्रा द्वारा डॉक्टर को पैसे देने की घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसके उपरांत भूपेश चंद्रा ने सीएमएस डॉ पंकज माथुर को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बाइट : डॉ पंकज माथुर … सीएमएस, बाज़पुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..