Ad

उत्तराखंड: CBI के राडार में आया प्रोफेसर का कारनामा,रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों के प्लॉट-फ्लैट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में तैनात रहे आरोपी प्रोफेसर ने उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में परिजनों के नाम पर प्लॉट-फ्लैट खरीदे। एम्स में नौकरी के नाम पर दलाली करने वालों के साथ प्रोफेसर की करीबी के सबूत भी सीबीआई को मिले हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सीबीआई इन दिनों एम्स ऋषिकेश में हुए घपलों की जांच कर रही है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के एक आरोपी प्रोफेसर के परिजनों के नाम पर उत्तराखंड में चार प्लॉटों के साथ ही हरियाणा और दिल्ली में फ्लैट खरीदने के भी सबूत मिले हैं। प्रोफेसर की तैनाती वर्ष 2012 में एम्स ऋषिकेश में हुई थी लेकिन इन्हें वर्ष 2017 के बाद अहम जिम्मेदारी मिली।

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि दवा और उपकरण खरीद के साथ ही भर्ती में भी इसी प्रोफेसर की अहम भूमिका रही। इसी प्रोफेसर की संपत्तियों की जांच-पड़ताल के लिए दिल्ली, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक साथ आठ स्थानों पर छापे मारे गए थे। प्रोफेसर के नौकरी के नाम पर दलाली करने वालों से भी संपर्क का भी पता चला है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *