

उत्तराखंड – हरिद्वार : आज का दिन राज्य के लिए ब्लैक डे साबित हो रहा है वो इसलिये क्योंकि एक के बाद एक दो हादसों में 6 लोगों ने अपनी जान गवा दी वही 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है आपको बताते चलें अभी-अभी बागेश्वर में हादसा हुआ जिसमें कार गहरी खाई में गिरने से 3 महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जिसमें एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है वहीं अब दूसरा हादसे में रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और उसकी माँ गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस अब वाहन चालक की तलाश करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर की ओर से एक बाइक पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे बाइक पर सवार होकर आरहे थे, जिन्हें इमलीखेड़ा मार्ग स्थित स्वदेशी फार्मा फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, वहीं इस हादसे में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी 28 वर्ष असलम और उसकी 7 वर्षीय बच्ची मिशवा की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने मां और बेटे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है, वाहन चालक से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को भेजा गया था, हादसे में पिता और पुत्री की मौत हुई है और मां और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, उन्होंने बताया कि वाहन और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है, वाहन चालक दे पूछताछ की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली