Ad

उत्तराखण्ड : यहां नशे में धुत ITBP के जवान ने टूरिस्ट महिला को कार से रौंदा.. मौके पर हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : – बदरीनाथ धाम में सपरिवार दर्शन को आयी गुडगांव हरियाणा की रहने वाली 29 वर्षिय महिला को आईटीबीपी के जवान ने अपनी आई 10 कार से बुधवार की रात्री लगभग सवा दस बजे बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास रोंद डाला जिस कारण से महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

ADVERTISEMENTSAd

बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्री को ही अभियुक्त दीपक जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात हे को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था कि माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही 29 वर्षिय संध्या पत्नी वृजेश कुमार निवासी गुडगांव को उसने रोंद डाला व कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिस कारण से महिला के सर मंे गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने यह हादसा किया उसकी कार में पकी हुई मीट भी रखी हुई थी, जिसकारण से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोश है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *