

उत्तराखंड में धर्म नगरी हरिद्वार में एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है पुरुषों के बाद महिलाएं भी अपराध करने में इस स्तर पर गिर गई हैं कि उन्होंने एक महिला के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीडन कर दिया जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला आरोपियो को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला संबंधी अपराधों के प्रति सजग हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर चारों महिला अभियुक्तताएं को गिरफ्तार किया ।
घटनाक्रम के अनुसार श्यामपुर थाने में 14 मई को कनखल निवासी पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई की हर की पैड़ी क्षेत्र में भीख आदि मांगने वाली 04 अन्य महिलाओं द्वारा झोपड़ी के अंदर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न किया इसकी गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घृणित कार्य को करने वाली 04 महिला अभियुक्ताओं को शनि देव मंदिर चीला रोड से पकड़ा गया।
चारों महिला अभियुक्तताओं के अनुसार किसी दानदाता द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में कपड़े व ₹ 50 हजार गुप्त दान के तौर पर दिए जाने जो सभी में बंटने थे परंतु सारे पैसे कनखल निवासी (पीड़िता) महिला लेकर अपने घर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ले गई। जिस कारण गुस्से में उसको सबक सिखाने के उद्देश्य से यह काम किया।
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार चारों महिला अभियुक्तताओं को गिरफ्तार करते हुए, मेडिकल करने के बाद उन चारों को न्यायालय में भेजने की तैयारी कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..