
उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं पिछले 24 घंटे से राज्य के कई जनपदों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जनपदों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
29 अगस्त को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही देहरादून टिहरी पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
तत्कालिक अलर्ट–
भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह 6:00 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून टिहरी नैनीताल चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है और सचेत रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने इस दौरान नदी नालों के किनारे लोगों को सतर्क रहने , संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , चट्टान गिरने तथा सड़क बाधित होने की संभावना व्यक्त की है पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बताई गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video
हल्द्वानी की जिज्ञासा का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन_99.36
माहे रमज़ान की आमद_पहला रोज़ा,हल्द्वानी में सहरी और इफ्तार का वक़्त..
हाईकोर्ट ने कैंचींधाम क्षेत्र में अनियमितता की शिकायत पर लिया स्वतः संज्ञान, जवाब मांगा
लालकुआं में बनाए गए आवासों का किराया नहीं बढ़ेगा-जिलाधिकारी रयाल