

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा दिनांक 12 सितम्बर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतएव जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 14.09.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।
आपको बताते चलें उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आज रात प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, तो वही कल 14 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उन्होंने सभी लोगों को अलर्ट रहने को भी कहा है।
इसके साथ ही 15 तारीख से लेकर 17 तारीख तक मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
उत्तराखण्ड – सरकार ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
गैस-पेट्रोल-डीजल सप्लाई और स्टॉक को लेकर डीएम ने क्या कहा..
नैनीताल जिले में SIR की तैयारी_हर बूथ पर सक्रिय BLA अनिवार्य
लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का जवाब, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्या कहा..