उत्तराखंड : देर रात लोहिया हेड पावर हाउस के यार्ड में लगी भीषण आग.. Video


उत्तराखंड : उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में देर रात पावर हाउस में फॉल्ट आने की वजह से यार्ड में भीषण आग लग गई। जिससे पावर हाउस को बड़ा नुकसान हुआ है इस दौरान आग लगने का वीडियो लोगों ने बनाया जो कि वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि खटीमा के लोहिया हेड पावर हाउस में भीषण आग लगी जिससे भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के बाद खटीमा शहर आधे इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई लोहिया हेड से आपूर्ति वाले स्थानों पर पूरी रात बिजली गुल रही और अब सितारगंज विद्युत स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेजी से काम करने के बावजूद पावर हाउस में फॉल्ट सही करने पर अभी समय लग सकता है।
वही शहर के कुछ हिस्से में सितारगंज से विद्युत आपूर्ति कर लोगो को राहत पहुंचाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खटीमा के बीती देर रात लोहियाहैड पॉवर हाउस में जबरदस्त फाल्ट होने से यार्ड में भीषण आग लग गई। जिससे पॉवर हाउस को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि लोहियाहैड से आपूर्ति होने वाली सभी जगह में पूरी रात विद्युत आपूर्ति गुल रही, लेकिन लोगो को राहत पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग सितारगंज से विद्युत आपूर्ति कल लोगों को राहत पहुंचा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal