Ad

उत्तराखंड (हरिद्वार): कुम्भ कोविड टेस्टिंग घोटाले में SIT ने आरोपियों पर फंदा कसना शुरू किया .. इन सभी के गैर जमानती वारंट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हरिद्वार कुंभ में हुए कोविड टेस्टिंग घोटाले को लेकर एसआईटी ने आरोपियों पर फंदा कसना शुरू कर दिया है

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार से चर्चित आरटीपीसीआर मामले में शरत, मल्लिका और नलवा के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है । कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में एसआईटी ने कसा कानूनी शिकंजा। आरोपितों की धरपकड़ के लिए हरियाणा में छापेमारी कर रही एक टीम। कुंभ में सामने आए कोरोना जांच फर्जीवाड़े में दो दिन पहले शासन ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया है।


इसके बाद एसआईटी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग का ठेका लेने वाली मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत पंत व उसकी पत्नी मल्लिका पंत और हिसार की नलवा लैब के मालिक डॉक्टर नवतेज नलवा गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार की सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए हैं।

एक टीम शुक्रवार रात आरोपितों की तलाश में हरिद्वार से रवाना हो चुकी है। टीम ने हरियाणा में डॉक्टर नलवा के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके बाद दिल्ली और फरीदाबाद में भी छापेमारी की तैयारी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि शरत, मल्लिका और डॉक्टर नलवा की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से एनबीडब्ल्यू ले लिए गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *