

उत्तराखंड के नई टिहरी से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मरोड़ा गांव में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक जौनपुर ब्लॉक के मरोड़ा गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी अपने बेटे सुमित के साथ दुकान का सामान लेने बाइक से देहरादून जा रहे थे। रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर दोपहर तीन बजे दुबड़ गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जंगल से घास लेकर आ रहीं महिलाओं ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी।
जानकारी मिलने के बाद सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।चंबा थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि बाइक सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। इस दुर्घटना में गोविंद सिंह नेगी (40) और उनके बेटे सुमित (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया। बाइक गोविंद सिंह चला रहे थे।मरोड़ा गांव की प्रधान नीलम देवी ने बताया कि गोविंद सिंह नेगी की गांव के पास में परचून (राशन) की दुकान है। वह दुकान का सामान लेने देहरादून जा रहे थे। सुमित ने इसी साल 12वीं पास की थी। परिवार में उसका एक छोटा भाई और मां है। मरोड़ा गांव से लगभग 22-25 किमी दूर दुबड़ गांव के नज़दीक यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें पिता पुत्र की मौत हो गयी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..