
उत्तराखंड के कोटद्वार में सेना के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। शनिवार से अभ्यर्थियों का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में भर्ती स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
देखिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
- 26 नवंबर : 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा हैं।
- 27 नवंबर : 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे। इनमें चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा हैं।
- 28 नवंबर : कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे। इनमें देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा रहेंगे।
- 29 व 30 नवंबर : छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।
- 1 दिसंबर : रिजर्व डे व अन्य कार्य


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज