उत्तराखंड : इन 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट ..बेतहाशा बारिश का अंदेशा …रहें सावधान…

dehradun : उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने बेतहाशा बारिश का अनुमान लगाया है. देहरादून समेत नैनीताल अल्मोड़ा चंपावत जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग में 18 व 19 जुलाई के लिए 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया हुआ है मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को कुमाऊं में कई जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तो कहीं पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.
चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी और देहरादून जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है 19 जुलाई को भी राज्य में कई जगहों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है पौड़ी हरिद्वार नैनीताल टो देहरादून में कहीं गई अत्यंत भारी बारिश हो सकती है इन दोनों दिन ज़्यादा भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और स्थानीय लोगों को भूस्खलन प्रभावित इलाकों नदी नालों को से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और बारिश के समय यात्रा न करने की सलाह दी गई है 20 जुलाई को रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 20 के बाद बारिश में कमी आ सकती है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..