Ad

उत्तराखंड : SI समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड,ड्यूटी के दौरान होटल में…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा समेत पांच पुलिस को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी इससे पहले रुद्रपुर के यातायात निरीक्षक को भी सस्पेंड कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी मंजूनाथ टीसी कै मुताबिक जनपद में कानून और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने खुद पिछले सप्ताह सिडकुल क्षेत्र में रात को आचनक निरीक्षक किया था, शुक्रवार को एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गस्त एवं डायल 112 को चेकिंग किया तो पता चला की दोनों गाड़ियां एक पार्क में खड़ी है,और ड्यूटी पर तैनात कर्मी गायब है। एसपी काशीपुर ने फोन पर जानकारी ली तो सभी ने अपने आपको गाड़ी पर होने की बात कही। एसपी सिटी ने जब पता लगाया तो पता चला की सभी एक होटल में बैठे हुए हैं। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एस आई प्रकाश बिष्ट, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल जगदीश पाठक,ललित,भरत बिष्ट को सस्पेंड कर दिया है।


एसएसपी ने साफ चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *