Ad

उत्तराखंड : पहले युवक को लगाई नशे की लत,दांत तोड़े फिर काट दिया गुप्तांग..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने युवती सहित पांच आरोपितों पर उसके बेटे को नशे का आदी बनाने, मारपीट कर उसके दांत तोड़ने और बाद में उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTSAd

वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी है कि उनका बेटा 25 वर्ष का है।आरोपित शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष व नेहा जोकि पहले उनके किराएदार रह चुके हैं, उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन देते आ रहे हैं और स्मैक का नशा करवाते थे।

पांचों ने मिलकर उनके बेटे को बाहर ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और लिखवाया है कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं, जिसके चलते उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर पर घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए।आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात मां को बताई तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका गुप्तांग भी काट दिया। इनमें से नेहा ने घर की तलाशी ली व जेवरात के बारे में पूछा। 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी।

इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पीड़ित से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। अभी उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है, इसलिए वह अभी अपने बयान सही ढंग से नहीं दे पा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *