

उत्तराखंड के देहरादून से बेहद हैरान कर देने वाला और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और शव को कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया. कूड़ेदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान मिले थे।
पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने न सिर्फ महिला को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है.
रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों का साथ शराब पीने का प्रोग्राम बना और आरोपी उसे साथ शराब पिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया. जहां दोनों ने बैठकर शराब पी।इसके बाद आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया. इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया.
सुबह जब आरोपी की आंख खुली और नशा उतरा तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया. वहीं इस मामले पर एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि घटना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें 376 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी