

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में काशीपुर से बड़ा अजीब मामला सामने आ रहा है इसके बाद हर कोई हैरान और घर वाले परेशान हैं। दरअसल बरात जानी थी तभी ऐन वक्त पर दूल्हा यानी लड़का गायब हो गया। लाल जोड़ा पहने और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाए एक दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. बारात आने वाली थी. लड़की पक्ष के लोग इंतजार कर रहे थे. लेकिन न तो दूल्हा आया और न ही बारात में कोई और. पता चला कि दूल्हा तो लापता है। दूल्हे के अचानक गायब होने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।
और मामला पेशोपेश में पड़ गया आखिरकार बारात बिना दूल्हे के वधू पक्ष के यहां पहुंचे तो कैसे पहुंचे बिना दूल्हे के बारात जाने पर लोग तरह-तरह की चर्चा करेंगे। वहीं दूसरी ओर हाथ में मेहंदी लगाई दुल्हन करती रही अपने पिया का इंतजार।
आपको बता दें कि मामला काशीपुर और रामनगर से जुड़ा हुआ है जहां लड़की पक्ष रामनगर से है और लड़का पक्ष काशीपुर से है मुस्लिम रीति रिवाज के साथ एक दूसरे को अपनाया गया और अच्छा सा समय निकालकर शादी का फैसला लिया गया। लेकिन बारात वाले दिन दूल्हा अचानक गायब हो गया।
इसके बाद परिजनों ने दूल्हे को खूब ढूंढा लेकिन दूल्हा नहीं मिल पाया और दूसरी तरफ दुल्हन हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाकर अपने पिया का इंतजार करती रही लेकिन बारात ना आने पर दुल्हन के परिवार वाले भी परेशान हो गए और संपर्क साधा इसके बाद पहले तो लड़का वाले बात को गोलमोल करते रहे।
लेकिन बात कहां रुकती है। कहीं न कही से पता तो चल ही जाता है, लड़की वालों को भी पता चल गया अब दोनों ही परिवार वाले परेशान चिंतित हैं। और लड़के को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
आखिर किन परिस्थितियों में लड़का गायब हुआ और क्यों,” यह तो लड़के के मिल जाने के बाद ही पता चलेगा आखिर मामला क्या था शादी के खास दिन ही लड़का रहस्यमय तरीके से कहां गायब हुआ.”


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..