


देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है।घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य सामान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..