

उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने में जरा भी हिचक नहीं रहे हैं। ताजा मामला जनपद हरिद्वार के रुड़की का बताया जा रहा है जहां स्कार्पियो सवार बदमाश रुड़की के लक्सर मार्ग स्थित नगर पंचायत ढ़डेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। जिसमें लाखों रुपए की नकदी बताई गई है। घटना का पता उस समय लगा जब लोग सुबह घूमने निकले। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और एटीएम को उखाड़ कर ले गए।
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है और अंदर से बदमाश मशीन को उखाड़कर लेकर आते हैं. स्कार्पियो सवार ये बदमाश देर रात एसबीआई के एटीएम की मशीन को गैस कटर की मदद से काटकर ले गए।
एटीएम में लाखों का कैश रखा था. मामले की जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी आरके कॉलोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया कि एटीएम में लाखों रुपये की नकदी थी। रकम को लेकर बैंक अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन